BREAKING

इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर पुलिस की बड़ी सफलता, 50 लाख की अवैध शराब बरामद; दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

M.s verma

Manoj kumar

जसवंतनगर पुलिस की बड़ी सफलता, 50 लाख की अवैध शराब बरामद; दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

इटावा। जसवंतनगर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 10 चक्का ट्रक से करीब 50 लाख रुपये कीमत की 500 पेटी पंजाब मार्का अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, तस्करों ने शराब की पेटियों को ट्रक में पीओपी की बोरियों के नीचे छिपा रखा था। शराब को पंजाब से बिहार ले जाया जा रहा था, जहां उसे कम कीमत में खरीदकर अधिक दामों पर बेचने की योजना थी।

जसवंतनगर थानाध्यक्ष कमल भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, चालक ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद आवश्यक बल प्रयोग कर ट्रक को रोक लिया गया। तलाशी के दौरान 500 पेटियों में 6,000 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

यh  कार्यवाही एसएसपी इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण, एएसपी अभयनाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर आयुषी सिंह के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई से खुश होकर एसएसपी ने पुलिस टीम को ₹20,000 का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

पुलिस ने दोनों आरोपियों हुकूमाराम,,परमान राजस्थान के बाड़मेर के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में शराब की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Previous Post Next Post